फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 21 रमजान को निकला ताबूते मुबारक हज़रत अली का जुलूस

Bhupendra Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 02:13 PM IST

अयोध्या में हर वर्ष की तरह इस साल भी 21 रमज़ान (11 मार्च) बुधवार को हज़रत अली (अ.लै.) की याद में ताबूते मुबारक का जुलूस निकाला गया । यह जुलूस सुबह 10 बजे हाजी मोहम्मद शाकिर साहब करबलाई के निवास से शुरू हुईं। जुलूस से पहले एक मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें आली जनाब मौलाना सैय्यद अहमद अली आब्दी साहब (प्रिंसिपल, नजफ़ी हाउस मुंबई)ने ख़िताब फरमाया। मजलिस के बाद ताबूते मुबारक अपनी पूरी आबो-ताब के साथ बरामद किया गया। यह जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ खुर्दमहल स्थित दरगाह हज़रत अब्बास (अ.) तक पहुंचा। जहां ताबूते मुबारक को सुपुर्दे खाक किया गया । जुलूस में शहर फैजाबाद की मशहूर अंजुमनें—अंजुमने गुंचा-ए-मज़लूमिया, अंजुमने मासूमिया और अंजुमने नासिरया ने कदीमी नौहा-ख़्वानी और सीना-ज़नी की। कार्यक्रम के समापन पर आली जनाब मौलाना नदीम रज़ा ज़ैदी साहब ने तक़रीर किया । जुलूस का संचालन ज़ाकिरे अहलेबैत जनाब शम्सी साहब ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें