अयोध्या में रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) शहर के 18 केंद्रों पर संपन्न हुई। अभ्यर्थियों ने कहा कि यूट्यूब की मदद से परीक्षा की तैयारी की थी। 8000 अभ्यर्थी रविवार को पहली पाली की परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा कल 14 दिसंबर को दो पालियों में और आज 15 दिसंबर को एक पाली के साथ संपन्न हो गई। सीबीएसई बोर्ड के सदस्यों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बल तैनात रहे। सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि उनका पेपर अच्छा हुआ है। उम्मीद है वह इस परीक्षा में सफल भी होंगे। आईए जानते हैं क्या कह रहे हैं, परीक्षा देकर केंद्र से निकल रहे अभ्यर्थी।