अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने में होली के अगले दिन पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ रंगोत्सव मनाया। थाना परिसर में पुलिसकर्मी पानी के फव्वारों के बीच डीजे की धुन पर जमकर थिरके और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान पूरे परिसर में रंग और उमंग का माहौल दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं। ड्यूटी की व्यस्तता के बीच कुछ समय निकालकर जवानों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ होली का आनंद लिया। रंग-बिरंगे गुलाल और संगीत की धुनों के बीच पुलिसकर्मियों ने मिलकर पर्व को यादगार बनाया।