श्री राम सेवा एवं शोध संस्थान, अयोध्या द्वारा नंदी संरक्षण की दिशा में विगत कई वर्षों से कार्य किया जा रहा है। जो क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बन चुका है। संस्था द्वारा जनपद अयोध्या में चार बड़े कार्यक्रमों के माध्यम से बैल से खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित प्रशिक्षित एवं सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया है। संस्था द्वारा 12 अक्टूबर को जनपद अयोध्या में विष्णु बाबा देवस्थान पर 267 जोड़ी नंदियों का पूजन तथा उनके पालकों को 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक एवं अंग वस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया संस्था द्वारा नंदी संरक्षण के लिए आगामी हिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत 2084 को नंदी संरक्षण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में दिनांक 22 मार्च को नंदी संरक्षण यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 21 सुसज्जित बैल गाड़ियों के माध्यम से जिसमें भगवान शंकर की परिवार सहित सजीव झांकी होगी तथा गोवंश में आस्था रखने वाले ,प्रकृति एवं पर्यावरण से प्रेम करने वाले हजारों लोग इस यात्रा में शामिल होंगे इस कार्यक्रम के लिए फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर से भी आने के लिए बात की जा रही है।