सहायल थाना इलाके में रविवार रात को गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी सड़क पर आए कुत्ता को बचाने में पलट गई। हादसे में थानाध्यक्ष समेत पांच लोग जख्मी हो गए। इनमें थानाध्यक्ष अजय कुमार, दारोगा राजीव सिंह, आरक्षी सुनील सिंह, चालक सूरज व महिला आरक्षी मंजुला शामिल हैं। पुलिस क्षेत्र में मिली मानसिक रूप से बीमार एक महिला को छोड़ने उसके गांव जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से औरैया अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज किया गया।