फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी, 10 बीघा गेहूं की फसल जली

शिखा पांडेय Updated Mon, 31 Mar 2025 07:12 PM IST

कुदरकोट क्षेत्र के गांव अचानकपुर में सोमवार को दोपहर बाद गेहूं के एक खेत में हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीणों ने जब आग की लपटें उठती देखीं, तो चीख-पुकार मची। सूचना पर दमकल व पुलिस टीम पहुंची। ग्रामीणों व दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक 10 बीघा गेहूं की पकी खड़ी फसल जल गई। गांव बल्लपुर निवासी श्याम बिहारी दीक्षित के अचानकपुर गांव के पास 10 बीघा खेत हैं। इसे दिलीपपुर निवासी रजपाल कटौती पर लिए हैं। सोमवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के साथ लपटें फैल गईं। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल व पुलिस भी पहुंच गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें