सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर जिले के शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, गंगाजल और दूध से अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फूल और चंदन अर्पित किए। मंदिरों के बाहर पूजा की थाली और कांवड़ लिए श्रद्धालुओं की कतारें नजर आईं।