औरैया जिले में हाईवे पर चिरुहुली के पास एक ढाबा पर प्रयागराज से लौटी श्रद्धालुओं से भरी रोडवेज बस और कार में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज बस के सह परिचालक और एक अन्य यात्री की मौत हो गई, जबकि कार व बस में सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।