औरैया जिले के अजीतमल में चार दिनों से पानी की सप्लाई न आने के चलते मंगलवार को कस्बा के पांच मोहल्ले के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पानी की टंकी पर एकत्रित होकर मोहल्ले के लोगों ने हंगामा काटा। जिसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने शीघ्र ही ट्यूबवेल की मोटर बदलने तथा खराब स्टार्टर को नया लगवाने का आश्वासन दिया। लोगों ने बताया कि मोहल्ले के हैंडपंप भी खराब है। जिससे पानी संकट बना हुआ है।