औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पड़ोस में सूबेदार की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक गृहस्थी का सारा सामान और गल्ला जलकर राख हो गया।