फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में करंट लगने से इंटर के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बेला थाना क्षेत्र के गांव याक़ूबपुर बस्ती निवासी मजदूर कमलेश के बेटे रोशन लाल (18) बुधवार दोपहर करीब एक बजे नहाने के लिए कपड़े उतारकर हैंडपम्प से पानी भर रहा था। तभी नल में लगे मोटर में अचानक करंट उतर आया जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद घर पहुंचे माता-पिता ने उसे जमीन पर पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गये। आनन फानन में परिजन रोशन को एक निजी वाहन से बेला स्थित निजी अस्पताल ले गये। जहां मौजूद चिकित्स्कों ने उसे जनपद कन्नौज के डॉ रामजी अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां मौजूद चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन देर शाम उसके शव को घर ले आये। पिता ने बताया की वो अपनी पत्नी के साथ गांव में ही नरेगा का काम करने गये थे। रोशन का आज इंटर का पेपर था। जिसके लिए वो नहाकर निकलने वाला था। रोशन याक़ूबपर स्थित श्री शिव इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। वो पेपर देने पास के गांव पुर्वा भग्गा स्थितश्री गांधी आदर्श इंटर कॉलेज जाने वाला था। वहां उसके स्कूल के सेंटर गया हुआ है। मौत के दिन ही उसका पहला पेपर था। गुस्से में पिता ने हैंडपम्प तोड़ दिया। मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन थी जिसकी शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है की मामले की जानकारी हुई है। परिजन कोई कार्यवाही नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें