फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की टीम ने 40 लाख के नकली पाइप पकड़े, किसान ब्रांड के नाम पर नकली पाइप बेचा जा रहा था

शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Jun 2025 08:13 PM IST

दिल्ली के वाणिज्य न्यायालय के आदेश पर किसान मोल्डिंग लिमिटेड की ओर से अधिकारियों ने मंगलवार को औरैया रोड पर स्थित एक गोदाम और दुकान पर छापा मारा। छापे में किसान ब्रांड का चार ट्रक से ज्यादा नकली पाइप बरामद किया गया। जब्त किए गए माल की कीमत करीब 40 लाख बताई जा रही है। मामला किसान ब्रांड के नाम पर नकली पाइप बेचने का है। दिल्ली की किसान मोल्डिंग लिमिटेड फर्म को सूचना मिली थी कि कस्बे के औरैया रोड स्थित दीपक दुबे की आेर से संचालित द्विवेदी हार्डवेयर उनके रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर रही है। कंपनी के लीगल एडवाइजर नवकार एसोसिएट्स की वकील नम्रता जैन और विजय सोनी ने दिल्ली कोर्ट में इसका मामला दायर किया था। कोर्ट से नियुक्त कमिश्नर दीपांशी भारद्वाज ने स्थानीय पुलिस के साथ मंगलवार को गोदाम और दुकान में छापा डाला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें