स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत औरैया पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली। एसपी अभिषेक भारती के नेतृत्व में सदर कोतवाली से शुरू हुई यात्रा शहर के जेसीज चौराहा और सुभाष चौराहा होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। एसपी अभिषेक भारती ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संकल्प है।