फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: धुपकरी माइनर में पानी नहीं पहुंचने पर किसानों का धरना-प्रदर्शन

धान की फसल की सिंचाई के समय धुपकरी माइनर में पानी नहीं पहुंचने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। नाराज किसानों ने गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में कुंवरपुर रामनगर में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने माइनर में पर्याप्त पानी छोड़े जाने की मांग की। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को पानी की आवश्यकता है। माइनर में पानी न आने के कारण फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों को निजी संसाधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे अतिरिक्त खर्च हो रहा है। धरने में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप, विशाल तिवारी, शिवनाथ सिंह, अनिल कुमार, जागेश्वर दयाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें