कुदरकोट थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। बताया जा रहा है कि वीडियो सोमवार शाम का है, जिसे किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में कुछ लोगों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है।