फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम मैदान में पसीना बहा रहे आर्मी की तैयारी कर रहे युवक

आर्मी की तैयारी कर रहे युवक सुबह-शाम रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के मैदान में पसीना बहाते हैं। सुबह को नागरिकों के मैदान में टहलने के कारण उनकी तैयारी में बाधा उत्पन्न होती है। अभिषेक मावी, उत्कर्ष, सुमित, अनिकेत, ऋतिक, आशीष, वंश, हिमांशु समेत दर्जनों युवक ऐसे हैं, जो सूरज की किरण निकलने से पहले ही महाविद्यालय के मैदान में आ जाते हैं। यहां वह घंटों तक दंड-बैठक लगाते हैं। आर्मी की तैयारी कर रहे युवकों का कहना है कि मैदान में सुबह-शाम नागरिक टहलने आते हैं। वह ट्रैक पर ही घूमते हैं। इसके अलावा महिलाएं भी मैदान में काफी देर तक व्यायाम करती हैं। इस कारण उनको मैदान के ट्रैक पर दौड़ लगाने में बाधा उत्पन्न होती है। दौड़ लगाते समय किसी नागरिक के ट्रैक पर आ जाने के कारण उससे टकराने का खतरा रहता है। तैयाारी कर रहे युवक कसरत मैदान में करतेे हैं, जबकि दौड़ लगाने के लिए सड़क पर जाते हैं। सड़क पर वाहनों से हादसे होने का डर बना रहता है। उनकी मांग है कि औद्योगिक नगरी में खेल का अच्छा मैदान हो। जिसमें वह तैयारी कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें