फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकनवाला में सड़क पर जल भराव से 10 गांवों के ग्रामीणों को परेशानी

लोक निर्माण विभाग ने चकनवाला में बीच में सड़क को छोड़ दोनों तरफ सड़क ऊंची कर बनवा दी। गांव का पानी सड़क पर भरने के कारण स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही आस पास के दस गांवों के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने गजरौला-तिगरी मार्ग से चकनवाला तक सड़क चौड़ीकरण का काम कराया। दोबारा बनाई गई सड़क काफी ऊंची है। मगर हैरत की बात यह है कि चकनवाला गांव में सड़क न तो दोबारा बनाई गई और न ही ऊंची की गई। इस कारण उस पर गांव का पानी भर रहा हैै। गांव निवासी महाश्य जयचंद सिंह, श्रीपाल सिंह, गौतम नागर, जयविंदर सिंह, छोटू ठाकुर, नामित, सुरेश, समरपाल सिंह, जसवीर सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पानी भरा होने के कारण टूटने लगी है। जिससे जल्द ही बड़े गढ्ढे हो जाने पर हादसों से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा जल भराव के कारण स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही आस पास के दस गांवों के लोग मुसीबत झेल रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रणवीर सिंह का कहना है कि गांव की सड़क उनके अभिलेखों में शामिल नहीं हैै। उसे जल्द ही शामिल कर काम कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें