जल जीवन मिशन के अधिकारी टोकरा पट्टी गांव में पेयजल के लिए ओवरहैड टैंक का अधूरा निर्माण छोड़ कर जल जीवन मिशन के अधिकारी गायब हो गए। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिला। टोकरा पट्टी गांव में सुनपुरा कलां मार्ग किनारे दो साल पूर्व ओवर हैड टैंक बनाने का काम शुरू किया गया। जिसका आधे से अधिक काम हो गया। पानी के लिए इसका पंपसेट भी लगा दिया गया। परिसर की चारों तरफ बाउंड्री भी करा दी, लेकिन इसके बाद उसकी सुध नहीं ली। गांव निवासी समरपाल सिंह, भूकन यादव, डॉ.सत्यपाल सिंह, बब्बू मलिक, अनवार सैफी आदि ग्रामीणों का कहना है कि मिशन द्वारा गांव में पाइप लाइन तो बिछा दी गई। मगर इसकेे बाद उसमें पानी नहीं चलाया। जो सड़क तोड़ी गई थी, उसे भी अपने हाल पर छोड़ गए। दो साल से गांव के लोग पाइप लाइन से पेयजल मिलने की आस लगाए बैठे हैं। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।