फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का निर्णय

ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट की अफजलपुर लूट में आयोजित बैठक में ट्रस्ट के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह सेन ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जयंती इस बार धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। ट्रस्ट के संरक्षक मास्टर जयप्रकाश सिंह ग्रेवाल ने कहा कि 24 जनवरी से फरवरी के प्रथम सप्ताह के अंत तक अलग-अलग दिन कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन मनाया जाएगा। 25 जनवरी को लंबिया में जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान रमेश सिंह वैद्य, मास्टर महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह, तीरथ सिंह, छत्रपाल सिंह, देवराज सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रभु सिंह, जगदीश सिंह, गुड़िया, मूलचंद आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें