फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आए घने कोहरे में लाइट जलाकर गुजरे वाहन

विमल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 07:30 PM IST

कई दिन बाद अचानक आए घने कोहरे के कारण सुबह देर तक वाहन लाइट जलाकर गुजरे। 9.30 बजे कोहरा छंटना शुरू हुआ। मंगलवार को कई दिन बाद अचानक घना कोहरा आया। सुबह करीब 9 बजे तक इस कदर कोहरा छाया रहा कि थोड़ी दूर का दिखाई नहीं दे रहा था। रेलवे ओवरब्रिज समेत अन्य सभी मार्गों पर वाहन लाइट जलाकर गुजरे। कोहरे के कारण ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक साफ नहीं दिखाई दे रहा था। हाईवे पर कोहरे की चादर के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई। कहीं हादसे का शिकार न हो जाएं, इस आशंका के चलते वाहन चालक लाइट जलाकर और रफ्तार धीमी कर गुजरे। इंदिरा चौक से भानपुर फाटक मार्ग और फाजलपुर मार्ग पर भी कोहरे की चादर तनी रही। करीब 9.30 बजे बाद कोहरे की चादर छंटनी शुरू हुई। जिसके बाद वाहनों ने रफ्तार पकड़ी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें