खुशियों का त्योहार ईद सोमवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। खुदा की बारगाह में सजदे में सिर झुकाकर लोगों ने मुल्क में अमन चैन और कौम की सलामती की दुआ की। तकरीर में कुरान और हदीस की रोशनी में जिंदगी को गुजारने पर जोर दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही।