निजी अस्पताल में काम करने वाली युवती को परेशान कर रहे युवक की युवती ने जमकर पिटाई की। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लेकिन तब तक युवक और पिटाई करने वाली युवती जा चुके थे। थाना क्षेत्र के गांव की युवती निजी अस्पताल में कर्मचारी है। उसे कई दिन पूर्व भीकनपुर छोया निवासी युवक मिल गया। उसने किसी तरह युवती का नंबर ले लिया। वह उसे परेशान करने लगा। हिदायत देने के बाद भी बाज नहीं आया। उसे मिलने के कहता। एक दिन कहा कि वह उसे एक दिन के 20 हजार रुपये देगा। युवती ने उसके द्वारा परेशान करने के बारे में अपने परिजनों को बताया। युवक ने उससे नगर क्षेत्र के होटल में मिलने को कहा। जिस पर युवती बाइक पर सवार होकर अपने परिजनों के साथ नगर में आ गई, मगर उसने परिजनों को इधर उधर छिपा दिया। युवक को देखते ही उसे पकड़ लिया। लात घूंसों से उसकी पिटाई की। उसके इधर उधर छिपे परिजन भी आ गए। उन्होंने भी युवक की जमकर पिटाई की। आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर डायल 112 पहुंच गई। घटना की जानकारी ली। लेकिन तब तक युवक और उसके साथ मारपीट करने वाले खिसक गए थे। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।