फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिवालयों में नहीं पहुंच रहे कर्मी

पंचायत सचिवालयों में दोपहर तक ताले लटके रहे। उनमें न तो कोई पंचायत सहायक आया और न ही किसी लेखपाल ने आकर बैठने की जहमत उठाई। ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय बनाए गए। उनमें पंचायत सहायक तैनात किए। पंचायत सचिवों को बैठने के लिए निर्देश दिए गए। जिससे गांव के लोगों को अपने कार्य के लिए भटकना न पड़े। इसके बाद निर्देश दिए कि लेखपाल भी पंचायत सचिवालय में बैठकर काम करेंगे। ताकि गांव के लोगों को तहसील का चक्कर लगाना न पड़े। मगर यह निर्देश धरातल पर दिखाई देने की बजाय हवाई साबित हुए। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1.15 बजे फौंदापुर ग्राम के पंचायत सचिवालय पर ताला लटका हुआ था। वहां पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इससे आगे वारसाबाद ग्राम पंचायत के पंचायत सचिवालय पर भी ताला लगा हुआ था। यहां मिले गांव निवासी एक महिला और किसान विक्रम सिंह ने बताया कि पंचायत सचिवालय पर अक्सर ताला लगा रहता हैै। यहांं कभी कभार कोई कर्मचारी आता है। इसका गांव के लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें