बीस माह से लापता किसान का कंकाल गड्ढे से बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक किसान के भतीजे ने जमीन के लालच में हत्या कर शव को गड्ढे में दबाया था। भतीजे की निशान देही पर ही कंकाल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव देहरा मिलक का है। गांव निवासी 50 वर्षीय किसान छोटे सैनी पुत्र बिहारी बीस माह पहले अचानक लापता हो गया था।