गजरौला में भगवान श्री राम के मंदिर का 35वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री राम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान की प्रतिमाओं को गर्मपानी एवं पंचामृत से स्नान कराने के बाद नवीन वस्त्र पहनाए गए। इस दौरान हवन में आहुतियां प्रदान प्रदान कर महाआरती की गई। प्रसाद का वितरण किया गया।नाईपुरा मोहल्ले के भरतियाग्राम में श्री राम मंदिर की स्थापना 1989 में की गई। अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बना मंदिर दूर-दूर तक विख्यात है। सोमवार को मंदिर का 35 वां स्थापना बड़ी धूमधाम से मनाया गया।