फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजौरा ढाल हाईवे से कई गांवों को जोड़ रही सड़क गड्ढों में तब्दील

बिजौरा ढाल हाईवे से कई गांवों को जोड़ रही सड़क गड्ढों में तब्दील होने के कारण गुजरने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन भी जल्द खराब हो रहे हैं। हाईवे से बिजौरा होते हुए हसनपुर और उधर के गांवों को आने-जाने के लिए कई किमी की दूरी का चक्कर बच जाता है। इसी तरह हसनपुर क्षेत्र के कई गांवों के लोग जो कांकाठेर, मोहरका पट्टी, पपसरा खादर, तिगरी, मुरादपुर, चकनवाला आदि गांवों को आते-जाते हैं, वह बिजौरा वाले रास्ते से गुजरते हैं। वाहनों की भीड़ और दूरी से बचने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करतेे हैं, लेकिन इस समय रास्ता गड्ढों में तब्दील है। इस कारण इस मार्ग से गुजरने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन भी जल्द खराब हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें