फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह के बताए आदर्शों पर चल रही रालोद: त्रिलोक

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद पूर्व प्रधानमंत्री के बताए आदर्शों पर चल रही है। समाज में भाईचारा कायम करने का काम उनकी पार्टी की प्राथमिकता है। नगर में जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी के कार्यालय पर आए। यहां उन्होंने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि रालोद प्रदेश भर में अपने संगठन को मजबूत कर रही है। इसी कारण पूर्वांचल के जिलों में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी के कई कार्यक्रम आयोजित कराए। दावा किया कि अमरोेहा जिले में भी उनका कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रालोद पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बताए आदर्शों पर काम कर रही है। पार्टी का जोर हर क्षेत्र में भाईचारा बनाए रखना है। लोग मिल जुलकर रहेंगे तो देश तरक्की करेगा। नोएडा में श्रमिकों द्वारा आवाज उठाए जाने का उन्होंने समर्थन किया। कहा कि कुछ ठेकेदार उनका हक मार रहे थे। उनके द्वारा आवाज उठाने पर वेतन में वृद्धि की गई। इस मौके पर रामवीर सिंह, मंडलाध्यक्ष सरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, पुष्पराज चौधरी, इरकान अली, हरपाल सिंह, दिनेश शर्मा, संजय गोयल और राजन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें