गजरौला कांकाठेर में रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाए जाने का कार्य गति पकड़ने लगा हैै। कुछ ही दिन में लाइन की एक साइड में अंडरपास पर लिंटर डालने का काम किया जाएगा। मगर बरसात रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास का बॉक्स ले जाने में बाधक बनेगी। ब्लॉक का कांकाठेर गांव दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन किनारे स्थित है। गांव में रेलवे लाइन से ग्रामीणों के आवागमन के लिए रेलवे फाटक बना हैै। फाटक पर करीब 200 मीटर लंबा अंडरपास बन रहा है। जिसकी दोनों तरफ लंबाई 100-100 मीटर रहेगी। अंडरपास का बॉक्स चार मीटर ऊंचा और पांच मीटर चौड़ा रहेगा। जबकि बॉक्स को जोड़ने के लिए दोनों तरफ 6.60 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। अंडरपास बनाने पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। अंडरपास के बॉक्स का कार्य करीब 50 फीसदी हो गया है। उस पर लिंटर डाले जाने की तैयारी है। उसे रेलवे लाइन के नीचे ले जाया जाएगा। मगर बरसात इसमें बाधक बनेगी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य)नवीन पाल का कहना है कि बरसात में बॉक्स का काम बंद करना पड़ेेगा। क्योंकि बॉक्स को लाइन के नीचे ले जाने की बरसात के सीजन में अनुमति नहीं मिलती।