गजरौला(अमरोहा)। विधायक राजीव तरारा की गाड़ी पर धनौरा में हमला और उनके साथियों के साथ मारपीट करने की सूचना देने के लिए विधायक ने एसपी को चार बार फोन किया। इसके 30-35 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया। आरोप लगाया कि दूसरे दलों से पार्टी में आए लोग भी इसके पीछे हो सकते हैं। उन्होंने मांग उठाई कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ न हो और थानों व तहसीलों में हो रही दलाल प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए।