रविवार रात मंडी धनौरा सीट से भाजपा विधायक राजीव तरारा की कार पर पथराव के बाद आधा घंटे तक पुलिस न पहुंचने की बात मुद्दा बनी तो एसपी अमित कुमार आनंद ने सोमवार को एसएसआई सतीश मौर्या, कस्बा चौकी इंचार्ज जुगल किशोर और लेपर्ड ड्यूटी के सिपाही अंकुश को निलंबित कर दिया। इस बीच दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के तुरंत बाद मौके पर जुटे विधायक समर्थकों ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर खुद पुलिस को सौंपने की बात कही है।