ईद की नमाज के बाद लोगाें ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति व सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव ने लोगों के घर जाकर शीर व सेवइयों का आनंद लिया। सोमवार को सुबह से ही चौहानों वाली मस्जिद, पालिका के पास मस्जिद, चौपला स्थित जामा मस्जिद और ग्रामीण अंचलों की मस्जिदों व ईदगाह में ईद की नमाज के बाद मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हुआ।