नेपाल में आयोजित यूथ गेम्स इंटरनेशनल चेंपियनशिप में शॉटपुट में गोल्ड मेडल जीतकर आए प्रियांश देवल और कांस्य पदक लेकर आए सुजल चौधरी, मयंक और असमित ढिल्लों का परिजनों ने रेलवे स्टेशन पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए नारे लगाए। कहा कि चारों ने जिले का नाम रोशन किया है।