गघरों से निस्तारित पानी के लिए बने साढ़ेे नौ बीघेे के तालाब पर कब्जा कर लेने के कारण मोहम्मदपुर गांव में कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर पानी भरा है। इससेे कई गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोेहम्मदपुर गांव सुल्तानठेर ग्राम पंचायत का मजरा है। इस गांव से करीब 20 गांवों का रास्ता जाता है। हसनपुर आने जाने के लिए अधिकांश लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करतेे हैं। लेकिन इस पर मौजूदा समय में पानी भरा है। काफी दूर तक भरे पानी के कारण सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। सड़क तालाब में तब्दील हो गई हैै। गांव निवासी सूरजपाल, सचिन कुमार, अरुण कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि जल भराव की समस्या पिछले दो साल से बनी है। सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। जिनमें पानी भरा है। जिनमें बाइक सवार गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। ग्राम प्रधान चंद्रपाल सिंह का कहना है कि गांव में साढ़े नौ बीघे तालाब था। जिस पर ग्रामीणों नेे कब्जा कर लिया है। इस कारण जल भराव की समस्या बनी है, जबकि वह चौथे-पांचवें दिन टैंकर लगाकर सड़क के पानी को निकलवातेे हैं।