पड़ोसन ने महिला की उंगली में काट लिया। बचाने आए उसके भाई पर बाल्टी से वार कर घायल कर दिया। उपचार के लिए दोनों को सीएचसी में लाया गया। थाना क्षेत्र के गांव वारसाबाद निवासी सोनम गृहणी हैं। उनका कहना है कि सुबह वह अपने घर पर थीं। उनका आरोेप है कि पड़ोसी महिला गाली गलौज करने लगी। जिसको लेकर कहासुनी हो गई। महिला ने उनकी उंगली में काट लिया। उनको बचाने आए भाई पर बाल्टी से हमला कर दिया। वह घायल हो गया। उनकी देवरानी गर्भवती है। उसके पेट में लात मारी। जिससेे उसकी हालत बिगड़ गई। तीनों थानेे पहुंचेे। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीनों को मेडिकल के लिए भेजा। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।