पुरुषों को नसबंदी कराने के लिए नगर के विभिन्न मोहल्लों और गांव-गांव में लाउडस्पीकर से जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ई-रिक्शों पर लगाए गए लाउडस्पीकर ऐलान करेंगे कि उनको किस तरह से अपनी जिम्मेदारी निभानी है। परिवार नियोजन क्यों आवश्यक है। नसबंदी से कोई दिक्कत नहीं होगी। मंगलवार सुबह सीएचसी परिसर से सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह ने तीन ई-रिक्शा रवाना किए। जिन पर लाउडस्पीकर लगा था और परिवार नियोजन संबंधी नारे लिखे हुए थे। तीनों ई-रिक्शा नगर क्षेत्र के साथ ही गांव-गांव जाएंगे। गलियों में घूमकर ऐलान करेंगे कि 21 नवंबर से शुरू हुआ नसबंदी पखवाड़ा चार दिसंबर तक चलेगा। कोई भी पुरुष सीएचसी में जाकर अपनी नसबंदी कराए। इससे उसके स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। वह नसबंदी कराने के बाद उसी दिन घर आ जाएगा। इस दौरान मनोज सैनी, जितेंद्र कुमार, डॉ.पल्लवी गंगवार, डीपी गोस्वामी, अनीता, संदीप आदि मौजूद रहे।