पतित पावनी के किनारे आरती स्थल पर खुली जिला स्तरीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में ढाकों वाली परिषदीय विद्यालय की छात्राओं ने रजबपुर की टीम को पराजित किया। हसनपुर के खिलाड़ियों ने गजरौला के खिलाड़ियों को मात दी। मंगलवार को जिला खेल कार्यालय व जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की तरफ से बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता की गई। सबसे पहले बालिका वर्ग की टीम को मौका मिला।