फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती का मुद्दा उठाया

भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक में अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी गई है कि किसानों की समस्याओं के समाधान में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि बाजार रेट से खरीदने की मांग की गई। भाकियू टिकैत की बैठक मंगलवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि के लिए किसानों को बाजार रेट से मुआवजा दिया जाए। उन्होंने सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की। बैठक में जनपद की चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मय ब्याज के दिलाने, यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता की मांग भी की गई। बैठक में किसानों ने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती का मुद्दा उठाया। धनौरा व गजरौला के एसडीओ ने बताया कि शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है। बैठक में आए एसडीएम शैलेश कुमार दुबे ने जानकारी दी कि सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेज दिया गया है। बैठक में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत किया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर सौवीर सिंह, देशराज सिंह, सुभाष चीमा, गुरमीत सिंह, बिजेंद्र शर्मा, फुलवास, राहुुुल यादव, जयपाल सिंह, निरंजन सिंह, तुषार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें