फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के खिलाफ धरने पर बैठे किसान नहीं मनाएंगे नया साल

विमल शर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 08:21 PM IST

प्रदूषण के खिलाफ बेमियादी धरने पर बैठे भाकियू संयुक्त मोर्चा के किसानों ने कहा कि वह नया साल नहीं मनाएंगे। प्रदूषित एवं केमिकल युक्त पानी के कारण गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। खेतों की उर्वरा शक्ति क्षीण हो गई। फसलें नष्ट हो रही हैं। उनके लिए नए साल का उत्साह तब होगा, जब समस्याओं के निराकरण किया जाए। शहवाजपुर डोर में चल रहे बेमियादी धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि प्रदूषण के कारण गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। आस पास के गांवों में लोग बेहाल हैं। उनका संगठन आने वाली पीढ़ी के बचाव के लिए संघर्ष कर रहा है। आस पास के लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है तो उसके लिए नया साल क्या। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, उनका संगठन नया साल नहीं मनाएगा। मोर्चा के प्रमुख सचिव अरुण सिद्धू ने कहा कि धरने के नौ दिन बीतने के बाद भी प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने जांच शुरू नहीं की। यह उपेक्षा किस कारण की जा रही है, यह समझ से बाहर है। मगर संगठन का धरना मांग पूरी हाेने तक जारी रहेगा। रामकृष्ण चौहान, कैलाश नाथ, धीरज उपाध्याय, शान चौधरी, हैदर चौधरी, अभिषेक भुल्लर,समीर चौधरी, खुर्शीद अहमद, अंकुर चौधरी, राजीव चौधरी, जीराज सिंह पाल, सुरेश सिंह, फरमान चौधरी, बाबू खां आदि लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें