हाईवे पर प्राइवेट बस में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी मारपीट में शामिल थे। वह थाने से लंगड़ाते हुए हाथ जोड़कर बाहर निकले। इस मामले में चारों नामजद आरोपी हाथ नहीं लगे हैं। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बिजौरा ढाल पर बस चालकों में शनिवार रात मारपीट की घटना हुई। इसके बाद बस में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने सीतापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के गांव लहरपुर निवासी बस चालक अफरोज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।