फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के मंचन ने मन मोहा

Vimal Sharma Updated Wed, 25 Mar 2026 10:47 AM IST

दुर्गा महोत्सव समिति की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार रात भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मार्मिक मंचन किया। श्रद्धालु देवी के भजनों पर झूमते रहे। नगर के मोेहल्ला बस्ती स्थित चामुंडा मंदिर पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे वीरेंद्र सिंह ने स्कंदमाता का पूजन किया और मुख्य यजमान के रूप में पत्नी के साथ मिलकर पूजा संपन्न कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्र हमें नवचेतना प्रदान करते हैं। मां भगवती की असीम कृपा प्राप्त होती है। इसके बाद मंदिर पर कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं प्रदर्शित कीं। जिनको देख श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कालिय नाग का मर्दन करते ही जय जयकार हाे उठी। रात भर श्रद्धालु देवी के भजनों पर झूमते रहे। इस मौके पर डॉ.सुमेरचंद, मनमोहन सिंह सेन, दिनेश अग्रवाल, होशियार सिंह, संजीव कुमार, सुंदर सिंह, आदेश कुमारी आदि ने धर्म लाभ कमाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें