एचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के परिवार ने सैदनगली पुलिस पर तेजाब पिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाकर एसपी कार्यालय पर धरना दिया। गंभीर रूप से बीमार युवक का डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन उसे भी साथ लेकर धरने में बैठे थे।