फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू चढूंनी के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी नहीं जला पाए पुतले

Vimal Sharma Updated Sat, 28 Feb 2026 07:45 PM IST

भाकियू चढूंनी गुट की प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पुतले दहन की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। जिलाध्यक्ष राहुल सिद्धू और पदाधिकारियों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरुनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर भारत व अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन करने का ऐलान किया था। कहा था कि इंदिरा चौक पर पुतला फूंकेंगे। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने जिलाध्यक्ष राहुल सिद्धू को उनके गांव नगलिया बहादुरपुर में घर में पदाधिकारियों के साथ नजरबंद कर दिया। उनकी पुतला दहन करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने तानाशाह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके अरुण चौधरी, प्रीतम सिंह सिद्धू, हर्ष सिद्धू, महबूब अली, आसिफ चौधरी, अनीस चौधरी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें