श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथाव्यास आचार्य प्रमोेद महाराज ने भगवान श्री राम और भगवान श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की सुन श्रद्धालु झूम उठे। रेलवे स्टेशन रोड बुध बाजार स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को कथाव्यास ने सबसे पहलेे भगवान श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि राक्षसों के संहार के लिए भगवान विष्णु ने अयोध्या में राजा दशरथ के घर राम केे रूप में जन्म लिया। अयोध्या में खुशियां छा गईं। भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला कौशल्या हितकारी पर श्रद्धालु झूम उठे। इसके बाद कथाव्यास ने श्रीकृष्ण जन्म का मार्मिक प्रसंग सुनाया। जिसे सुनकर श्रद्धालु खड़े हो गए और झूमने लगे।