अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का सुबह से स्नान करने का सिलसिला शुरू हाे गया। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। मंगलवार को अमावस्या पर पतित पावनी गंगा में स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा।