फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजराैला में सिलिंडर के लिए 10-15 किमी से रोजाना आ रहे उपभोक्ता

Vimal Sharma Updated Tue, 07 Apr 2026 07:22 PM IST

गैस सिलिंडर को लेकर मची मारामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बूंदाबांदी में भी सिलिंडर के लिए उपभोक्ता 10 से 15 किमी की दूरी तय कर गोदामों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कई उपभोक्ताओं को तीन-चार दिन हो गए। मंगलवार को सुबह 7 बजे से ही मंडी धनौरा मार्ग किनारे स्थित एचपी गोदाम पर गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। लाइन में लगे उपभोक्ताओं में मूढ़ा खेड़ा के कृष्ण गोपाल, बसैली के शाहिद, शाहनवाज, खाईखेड़ा के मणिकांत, मादन खेड़ा के मुनिदेव समेत कई ने बताया कि वह तीन-चार दिन से लगातार आ रहे हैं। बीते रविवार को लाइन में लगने पर उनसे कह दिया गया था कि सोमवार को गोदाम की छुट्टी रहेगी, लेकिन जानकारी मिली है कि कुछ उपभोक्ताओं को सिलिंडर का चुपचाप वितरण कर दिया गया। मूंढ़ाखेड़ा और मादन खेड़ यहां से 15 किमी दूर गांव है। गोदाम तक आने में 100 रुपये का तेल फुंक जाता है और काम छूटता है। इसी तरह आगापुर उर्फ याकबूपुर, मोहरका पट्टी गांव के भी बड़ी संख्या में लाइन में लगे उपभोक्ता सिलिंडर न मिलने से परेशान रहे। बूंदाबांदी होने पर जहां-तहां शरण ली। दस बजे गोदाम खुलने पर सिलिंडर का वितरण हो सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें