अमरोहा में भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हर वर्ग का शोषण कर रही है। भाजपा ने गन्ना समिति के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की है। विपक्षी पार्टियों को चुनाव के लिए पर्चे तक नहीं खरीदने दिए गए। कहा कि गन्ना मूल्य अभी तक नहीं बढ़ाया गया है।