मंडी धनौरा में रामलीला मैदान पर होने वाली तहबाजारी पर रोक लगाए जाने की मांग डीएम से की गई है। डीएम ने मामले में उचित जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। मंडी धनौरा निवासी गुरचरन सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, सुभाष कुमार, अनिल कुमार, धर्मवीर सिंह, नरेश कुमार ने कलक्ट्रेट पहुंचकर रामलीला मैदान में अवैध रूप से होने वाली तहबाजारी को बंद कराए जाने की मांग की। कहा कि इस जमीन पर रामलीला प्रबंध समिति ठेकेदारों से तहबाजारी वसूल कराती है।