फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू संयुक्त मोर्चा ने उठाई प्रदूषण के खिलाफ आवाज

विमल शर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 08:37 PM IST

भाकियू संयुक्त मोर्चा के प्रदूषण के खिलाफ चल रहे धरने के 62 वें दिन शुक्रवार को भी संगठन के किसानों ने प्रदूषण पर ठोस कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। हाईवे किनारे चल रहे धरने में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखकर मोर्चा धरना दे रहा है। जिला प्रशासन उसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। यह उपेक्षा भारी पड़ेगी। मगर संगठन अपनी मांगों को पूरा होने तक आंदोलन करता रहेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन तेेज भी किया जाएगा। प्रदूषण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौकेे पर राम कृष्ण चौहान, अहसान अली, ओम प्रकाश,अमरजीत देओल, गुरमीत सिंह, होमपाल सिंह, अशोक कुमार, विजय सिंह, गणपत सिंह, शम्सुद्दीन, पृथ्वी सिंह, समरपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें