अमरोहा में रामोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक दीपावली जैसा माहौल है। शहर के हर गली-मोहल्ले में राम की गूंज है। मानो लग रहा है कि त्रेतायुग धरती पर उतर आया है। प्रभु के 14 वर्ष के वनवास से आगमन जैसा ही जश्न देखने को मिल रहा है। रामोत्सव के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों के साथ ही घरों को झालरों से सजाया गया है।