नोएडा जाने से रोकने पर आक्रोशित भाकियू टिकैत गुट के किसानों की पुलिस से नोकझोंक हुई। बैरियर को लेकर खींचतान हुई। किसानों ने चौपला पर जाम लगा दिया। किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। चौपला पर जाम में वाहन फंस गए। पुलिस किसानों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह के नेतृत्व में किसान नोएडा जाने की तैयारी कर रहे थे। जिस पर अलर्ट हुई पुलिस ने रोकने की तैयारी कर ली।